Bihar Bhumi Survey 2022 | बिहार भूमि सर्वे २०२२

Bihar Bhumi Survey 2022 | भू राजस्व लगान बिहार द्वारा,बिहार भूमि का सर्वे आरंभ हो गया है। बिहार सरकार नागरिकों के लिये विशेष व्‍यवस्‍था लेकर सामने आई है जहां बिहार भूमि सर्वे विशेष भूमि सर्वेक्षण के आधार पर बन रहे खतियान में अब रैयत के नाम के साथ आपका पता भी दर्ज होगा। अभी केवल नाम के साथ सिर्फ गांव का नाम ज़ुरा होता है पता नहीं रहता है। इस करण भू राजस्व विभाग द्वारा पत्राचार करने में मुस्किल होती है। बिहार में सर्वे का काम शिविर लगाकर किया जायेगा जहां बिहार सरकार द्वारा राजस्व कर्मियों, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनी सलाहकार और अमीन रहेंगे जो जमीन का सर्वे करगे

बिहार जमीन सर्वे 2022 में विशेष भूमि सर्वेक्षण पहले अमीनों के माध्यम से होता था परन्तु अब बिहार भू राजस्व द्वारा रैयतों से स्वघोषणा पत्र व वंशावली ऑनलाइन ली जाएगी। पूर्वजो की संपत्ति के बारे में सरकार को बताने हेतु रैयत को वंशावली की जरूरत होती है जबकि स्वघोषणा के जरिए रैयत अपने द्वारा आधिकृत भूमि के बारे में सरकार को जानकारी देता है।

बिहार भूमि सर्वे एक नजर २०२२ | Bihar Bhumi Survey Details 2022

  • 20 जिलों में अभी चल रहे सर्वे
  • 25 गाँव में एक शिविर लगाया गया है
  • 220 अंचलो में शुरु हो चुके है कार्य
  • 8 जिलों में दो चरणों में हो रहे सर्वे
  • बिहार विशेष सर्वेक्षण ऑनलाइन खानापुरी पर्चा देखे और खेसरावार मानचित्र देखे
  • बिहार विशेष सर्वेक्षण ऑनलाइन खानापुरी पर्चा के आधार पर दावा करे
  • बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित ऑनलाइन सेवाएं चालू है रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र देखे
  • बिहार विशेष सर्वेक्षण ऑनलाइन खानापुरी पर्चा के विरुद्ध दावा करे

Bihar Bhumi Survey 2022 | बिहार भूमि सर्वे २०२२

नाम Bihar Bhumi Survey 2022
शुरुआत1995
शुभारंभबिहार राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थिबिहार के नागरिक
Official websitehttps://dlrs.bihar.gov.in/

बिहार भूमि सर्वे फॉर्म डाउनलोड २०२२ | Bihar Bhumi Survey Form Download 2022

पत्र नाम

प्रपत्र-1
उद्घोषणा का प्रपत्र
प्रपत्र-2रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-3स्व-घोषणा के विरूद्ध निर्गत किये जाने वाले सत्यापन प्रमाण पत्र हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-3(1)वंशावली
प्रपत्र-3(1.1)वंशावली के आधार पर प्रत्येक उत्तराधिकारी का दखल
प्रपत्र-3(2)याद्दाश्त पंजी
प्रपत्र-4गैर-सत्यापित/विवादग्रस्त भूमि की पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-5खतियानी विवरणी
प्रपत्र-6खेसरा पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-7खानापुरी पर्चा का प्रपत्र
प्रपत्र-8दावों/आक्षेपों का प्रपत्र
प्रपत्र-9दावों/आक्षेपों की पावती का प्रपत्र
प्रपत्र-10दावा/आक्षेप पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-11सूचना का प्रपत्र
प्रपत्र-12प्रारूप खानापुरी अधिकार-अभिलेख का प्रपत्र
प्रपत्र-13दावों/आक्षेप दायर करने का प्रपत्र
प्रपत्र-14दावों/आक्षेप दायर करने का प्रपत्र
प्रपत्र-15अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर किए गए दावों/आक्षेपों की पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-16दावों/आक्षेपों की पावती का प्रपत्र
प्रपत्र-17अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर दावों/आक्षेपों की सुनवाई हेतु पक्षकारों को सूचना का प्रपत्र
प्रपत्र-18नया तेरीज नया अधिकार-अभिलेख का प्रपत्र
प्रपत्र-18(1)लगान बन्दोबस्ती दर तालिका
प्रपत्र-19नये खेसरा पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-20अधिकार अभिलेख के अंतिम प्रकाशन का प्रपत्र
प्रपत्र-21अधिकार-अभिलेख अंतिम प्रकाशन के दौरान/प्रकाशन के उपरान्त दावा/आक्षेप दायर करने हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-22अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर दावों/आक्षेपों की सुनवाई हेतु पक्षकारों को सूचना का प्रपत्र

बिहार भूमि सर्वे किन-किन बातो का रखे ध्यान २०२२

  • सर्वे के दौरान जमीन मालिक को जमीन पर मौजूद रहना है क्योकि कुछ गलत होने पर आप बोल सकते है सकते है
  • अगर यह पुस्तैनी जमीन है तो उसका खतियान या खसरा नंबर में वंसवाली से भी ये आपकी जमीन है साबित करत है
  • अपने जमीन की केवाला का फोटो कॉपी साथ रखे
  • जमीन पर विवादित है तो न्यायालय द्वारा कोर्ट आर्डर की कॉपी साथ रखे
  • बटवारे की जमीन हो तो बटवारा कागजात या पंचनामा साथ रखे
  • जमीन का भू नक्शा देख सही नाप ध्यान दे और भू नक्शा तैयार रखे

बिहार भूमि सुधार अपना खाता रजिस्ट्रेशन २०२२ के माध्यम से कौन-कौन से कार्य ऑनलाइन किये जा सकते है ?

  • ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे
  • दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति देखे
  • ऑनलाइन एल पी सी आवेदन करे
  • एल पी सी आवेदन की स्थिति देखे
  • भू- लगान
  • परिमार्जन
  • जमाबंदी पंजी देखे
  • अपना खाता देखे
  • भू-मानचित्र
  • DCLR म्युटेशन अपील कोर्ट
  • निबन्धनं के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्र
  • भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
  • बिहार भूमि न्यायाधिकरण

ऑनलाइन बिहार भू- लगान भुगतान कैसे करे ?

  1. सबसे पहले आपको पंजीकरण हेतु बिहार भू-राजस्व विभाग की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है जो है http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ या http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर जाए .
  2. उसके बाद आपको निचे दिए “भू -लगान ” का चयन करना है
  3. अब आप “ऑनलाइन लगान भुगतान” का चयन करे
  4. यहाँ दी गयी सभी जानकारी जैसे जिला का नाम और अंचल का नाम का चयन कर आगे बढ़े
  5. अब आप आपने हल्का नाम, मौजा नाम, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान को भरे और आगे बढ़े
  6. यदि आपको अपने “भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान” नहीं जानते तो जमाबन्दी पंजी देखे
  7. अब आप सुरक्षित कोड दबाकर खोज़े
  8. इस तरह आप सुरक्षित अपना भुकतान कर सकते है और यदि कोई कठिन समस्या हो तो Email ID : lagaancomplaint@gmail.com पर समस्या साझा करे

Leave a Comment